Maha Navami 2021: नवरात्र नवमी पर आजमाएं ये टोटके, जीवन भर रहेंगे संकटों से मुक्त

Thursday, Oct 14, 2021 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Navami 2021: सनातन धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है, लगभग हर शुभ काम में इससे देवी-देवताओं को नमन किया किया जाता है। नवरात्र के दिनों में इसका खास महत्व है क्योंकि इसके कुछ प्रयोग करने से देवी मां तो प्रसन्न होंगी साथ ही मनचाही इच्छाएं भी पूर्ण होंगी। धन का अभाव हो या किसी को अपने मोहपाश में बांधना नवरात्र नवमी पर करें ये उपाय

Pan Ke Patte Ke Upay: किसी को अपने आकर्षण में बांधने के लिए नवमी की रात पान के पत्ते पर चंदन और केसर का पाउडर मिलाकर महाकाली के चित्र अथवा स्वरूप के सामने रखें, चण्डी स्त्रोत का पाठ कम से कम सात बार करें। 

जीवन की सभी रूकावटें दूर करने के लिए देवी भगवती के मंदिर में पान का बीड़ा अर्पित करें। ध्यान रखें उसमें सुपारी और चुना न हो, लौंग का जोड़ा होना चाहिए।

कारोबार में वृद्धि के लिए 10 वर्ष से छोटी 9 कन्याओं को पान का बीड़ा भेंट स्वरूप दें, साथ में मनचाही दक्षिणा भी दें।

बुरी नजर अथवा नजरदोष से बचाव के लिए सर्वप्रथम नवदुर्गा के मंदिर में पान चढ़ाएं, फिर उस पान में गुलाब की 7 पंखुड़िया रख कर खाएं। 

8 पान के पत्ते और 5 पीपल के पत्ते पीले धागे में पिरोकर तोरण बना लें। ब्रह्ममुहूर्त में घर की पूर्व दिशा में लगाएं। ध्यान रखें, पत्ते ताजे होने चाहिए, खण्डित न हों। जब तोरण सूख जाए तो उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। हर बृहस्पतिवार को माता बगलामुखी का ध्यान करते हुए तोरण बदलें। घर में प्रेम और अपनेपन का माहौल बनेगा। कोई भी बुरी शक्ति परिवार की एकता को तोड़ नहीं पाएगी।

प्रतिदिन निम्र मंत्र का जाप करने से आपकी सब ओर से रक्षा होती है त्रिलोकी में कोई आपको हानि नहीं पहुंचा सकता। 
 
ऊँ हां हां हां ह्लीं बङ्का कवचाय हुम 
 
देवी मां को पान, मिठाई, फल सहित पंच मेवा अर्पित करें। छोटी-छोटी कन्याओं को प्रसाद व दक्षिणा दें। रुद्राक्ष की माला से 1 माला का मंत्र जाप करें। मंत्र जाप के समय पूर्व की ओर मुख रखें। 
 

Maa Baglamukhi Mantra: बगलामुखी देवी को प्रसन्न करने के लिए 36 अक्षरों का बगलामुखी महामंत्र :  

ऊँ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय, जिह्वा कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ऊँ स्वाहा’   

का जप हल्दी की माला पर करना चाहिए। 

पान के पत्ते की जड़ को घिसकर माथे पर लगाने से आकर्षण शक्ति बढ़ने लगती है, लोग मोहपाश में बंधने लगते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising