नवरात्रि 2019: इस बार शेर नहीं, घोड़े पर सवार होकर पधारेंगी मां

Thursday, Sep 12, 2019 - 12:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग बहुत तरह से उनका पूजन करते हैं और उनके विभिन्न स्वरूपों की उपासना होती है। इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि माता की सवारी शेर है। लेकिन नवरात्रि में उनके वाहन उनके आगमन के दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं। इस बार वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है। तो वहीं माता के गमन की बात करें तो वाराणसी पंचांग के अनुसार ये घोड़े पर होगा जो कि शुभ नहीं है लेकिन मिथिला पंचांग के अनुसार माता का गमन नाव पर होगा जिसे शुभ माना गया है। ज्योतिष अनुसार इस बार मां का आगमन व गमन दोनों ही शुभ नहीं है। 

बता दें कि इस बार नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 07 अक्टूबर तक चलेगें और 08 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र में लोग अपने घरों में कलश की स्थापना करते हैं और इसके लिए सुबह का समय ही सही रहता है। चलिए आगे जानते हैं नवरात्रि में आने वाली तिथियों के बारे में। 
Navratri 2019ः जानें, कब से हो रही है नवरात्रि की शुरूआत

नवरात्रि दिन पहला (प्रतिपदा), 29 सितंबर 2019 (रविवार) – घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा। 

नवरात्रि दिन दूसरा (द्वितीया), 30 सितंबर 2019 (सोमवार) – मां ब्रह्मचारिणी पूजा। 

नवरात्रि दिन तीसरा (तृतीया), 1 अक्टूबर 2019, (मंगलवार) – मां चंद्रघंटा पूजा। 

नवरात्रि दिन चौथा (चतुर्थी), 2 अक्टूबर 2019 (बुधवार) – मां कूष्मांडा पूजा। 

नवरात्रि दिन पांचवा (पंचमी), 3 अक्टूबर 2019 (गुरुवार) – मां स्कंदमाता पूजा। 

नवरात्रि दिन छठा (षष्ठी‌), 4 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार) – मां कात्यायनी पूजा। 

नवरात्रि दिन सातवां (सप्तमी), 5 अक्टूबर 2019 (शनिवार) – मां कालरात्रि पूजा। 

नवरात्रि दिन आठवां (अष्टमी), 6 अक्टूबर 2019, (रविवार) – मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा 

नवरात्रि दिन नौवां (नवमी), 7 अक्टूबर 2019, (सोमवार) – मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा। 

नवरात्रि दिन दसवां (दशमी), 8 अक्टूबर 2019, (मंगलवार) – दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी।

Lata

Advertising