Kundli Tv- ये नवरात्र इन 4 राशियों के लिए है खास, माता रानी रहेंगी मेहरबान

Sunday, Oct 14, 2018 - 04:44 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
इस वर्ष के शारदीय नवरात्र का आगाज 10 अक्टूबर 2018 को हो चुका है। वैसे तो इस दौरान देवी मां अपने हर भक्त पर अपनी कृपादृष्टि डालती हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल के शारदीय नवरात्र में एेसी 4 राशियां है, जिन पर माता रानी की अपार कृपा बरसेगी। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। 


ज्योतिष की मानें तो इस बार नवरात्रि में एक एेसा योग बन रहा है जो पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। जिसके चलते इस नवरात्रि में 4 राशियां हैं जो बहुत भाग्यशाली साबित रहने वाली हैं, इनके ऊपर माता दुर्गा और लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी इस राशि वाले व्यक्तियों के जीवन से धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी साथ ही इन्हें बड़ा धन लाभ प्राप्त होने वाला है। 


मेष
इस राशि के जातकों पर नवरात्रि में विशेष कृपा बनने जा रही है। मां दुर्गा का आशीर्वाद भरपूर बरसेगा, आप अपने सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे कर पाएंगे आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। जो व्यक्ति व्यापारी हैं, उनके व्यापारिक क्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और आपके व्यापार में लगातार विस्तार होगा।नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति होने के साथ-साथ आय में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर माता दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


मिथुन
आपकी राशि के लिए नवरात्रि के ये दिन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाले हैं। इस दौरान आपकी राशि के जातकों की किस्मत पलटने वाली है। आपको मां लक्ष्मी और कुबेर जी की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आने वाला समय अति उत्तम रहने वाला है माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल होंगी आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति की ओर बढ़ेंगे माता दुर्गा की कृपा से आप दिन दुगनी रात चौगुनी सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, व्यापारियों को व्यापार में अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं, साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।


कर्क
इस नवरात्रि में माता दुर्गा की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपके घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आप इस समय के दौरान अपने सभी अधूरे कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी, धन से संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको लाभ मिलेगा जिन व्यक्तियों की अभी शादी नहीं हुई है, उनको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।


सिंह
इस राशि के जातकों को माता दुर्गा की कृपा से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस नवरात्रि आपके ऊपर माता दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी जिसकी वजह से आपको लाभ के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने करियर से जुड़ी नई सफलता हासिल होगी आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा पारिवारिक विवादों से छुटकारा प्राप्त होगा।

Kundli Tv- नवरात्र के इस उपाय से बरसेगी मां की कृपा (Video)

 

Jyoti

Advertising