Shardiya Navratri Vastu Tips: बरकत को घर में न्यौता देने के लिए करें ये उपाय

Tuesday, Sep 27, 2022 - 11:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri Vastu Tips: नवरात्र का आरंभ हो गया है, घर-घर माता रानी विराजी हैं । जिससे चारों दिशाओं में सकारात्मकता का संचार हो रहा है। सोमवार से आरंभ होने के कारण मां हाथी पर सवार होकर आ गई हैं। घर की बरकत और पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय- 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


घर के मुख्यद्वार पर आम, अशोक या फिर बिल्व पत्तों का बंदनवार जरुर लगाएं। इससे किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। उस पर शाम को तिल के तेल का दिया जलाएं।

नवरात्रि के प्रथम दिवस घर में सुख और शांत वातावरण की स्थापना के लिए उत्तर पूर्वी कोने में हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। धार्मिक शास्त्रों में स्वस्तिक को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है।


कुमकुम और हल्दी को मिलाकर घर की दाएं और बाएं तरफ स्वास्तिक बनाएं।

मुख्य द्वार को अच्छे से साफ करके सफेद रंग से रंगोली और स्वास्तिक बनाएं। जिस घर में ये काम प्रतिदिन होता है, विशेषकर उत्सव और त्योहारों के दिन उस घर से दैवीय शक्तियां बहुत प्रसन्न होती हैं और सदा वहां खुशी-खुशी वास करती हैं।


दिल में बसी कामनाओं की पूर्ति के लिए स्वास्तिक बनाकर उस पर देवी मां का स्वरूप या चित्रपट स्थापित करके पूजा करें।

घर के पूजा स्थल या देवी मंदिर में स्वास्तिक बनाएं, उसके ऊपर पांच प्रकार के अनाज रखें, फिर गौ माता के घी का दीया जलाएं। इस उपाय से जीवन में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहेगा।

Niyati Bhandari

Advertising