Narasimha Jayanti 2019: इन मंत्रों के जाप से होगा हर अधूरा काम पूरा

Friday, May 17, 2019 - 12:44 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं कि आज हिंदू धर्म का एक बहुत प्रमुख पर्व मनाया जा रहा है जो है नृसिंह जंयती। बता दें ये भगवान विष्णु के समस्त अवतारों में से सबसे अद्भुत माना गया है क्योंकि नारायण ने अपने इस अवतार में आधा शेर यानि सिंह के और आधा मानव के रूप में अवतार धारण किया था। ज्योतिष के अनुसार इस दिन जो जातक नृसिंह देव की पूजा करता है उसकी जिंदगी में चल रही सभी परेशानियों का निवारण बहुत आसानी से मिल जाता है। तो अगर आप अपने जीवन में डगमगाए हुएं और इसे एक नई दिशा देना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज का ये दिन आपके लिए लाभादायक साबित हो सकता है। जी हां ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन इनके कुछ खास मंत्रों का जाप करने से आपको अपने सामने कई ऐसे नए रास्ते दिखने लगेंगे जिससे आप सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे। साथ ही आपके सभी कष्टों का नाश हो जाएगा।

आइए जानते हैं नृसिंह जयंती के दिन जपे जाने वाले सिद्ध मंत्र-

एकाक्षर नृसिंह मंत्र-
''क्ष्रौं''

त्र्यक्षरी नृसिंह मंत्र- 
''ॐ क्ष्रौं ॐ''

षडक्षर नृसिंह मंत्र-
''आं ह्रीं क्ष्रौं क्रौं हुं फट्''

नृसिंह गायत्री-
''ॐ उग्र नृसिंहाय विद्महे, वज्र-नखाय धीमहि। तन्नो नृसिंह: प्रचोदयात्।

नृसिंह गायत्री-
''ॐ वज्र-नखाय विद्महे, तीक्ष्ण-द्रंष्टाय धीमहि। तन्नो नारसिंह: प्रचोदयात्।।''

ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि अगर कोई जातक खुद में साहस में कमी पाता है, आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या फिर चारों तरफ़ से आपको शत्रुओं ने घेर रखा है, तो ऊपर दिए गए मंत्र आपकी इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सक्षम हैं।

Jyoti

Advertising