Nanded Crime: नांदेड़ में शिवसेना कार्यकर्त्ता की हत्या
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:44 AM (IST)
छत्रपति संभाजीनगर (प.स.): महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में सोमवार तड़के 3 लोगों ने एक शिवसेना कार्यकर्त्ता की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 दिनों में यह नांदेड़ में किसी सार्वजनिक जगह पर हुई हत्या की पांचवीं घटना है।
अधिकारी के मुताबिक, सोनू कल्याणकर (35) तड़के करीब 5.30 बजे श्रीनगर इलाके में सैर पर निकला था, तभी 3 लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह हत्या जेल में बंद एक कैदी के इशारे पर की गई।
