Nag Panchmi 2024: वर्षों बाद नागपंचमी पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों के जीवन से दूर होंगे समस्त दुःख

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2024 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchmi: पंचांग के मुताबिक सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता के साथ-साथ महादेव की पूजा करने का भी  विधान है। जो व्यक्ति इस दिन नाग देवता की पूजा करता है उसकी कुंडली से कालसर्प दोष दूर हो जाता है और उस व्यक्ति की मृत्यु कभी सांप के काटने से नहीं होती है। इसके अलावा इस दिन बहुत वर्षों बाद शुभ योग के निर्माण होने जा रहे हैं, जिसमें पूजा करने से आराधना का दोगुना फल प्राप्त होता है। इस योग की वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको बहुत ही ज्यादा फायदा मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

PunjabKesari Nag Panchmi

मेष राशि: इन योगों की वजह से मेष राशि के जातकों को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। यदि कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में होता हुआ नजर आएगा। सेहत में यदि कोई दिक्कत थी तो वो भी दूर हो जाएगी। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। धन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी, फ्लो बना रहेगा। खान-पान के प्रति थोड़ी सी सावधानी बरतें। 

PunjabKesari Nag Panchmi

सिंह राशि: नागपंचमी का पर्व सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।  वैवाहिक जीवन से हर प्रकार की चिंता दूर हो जाएगी। कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए ये दिन बहुत शुभ है। ऑनलाइन काम करने वालों को मनचाहा फायदा मिलता हुआ नजर आएगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिहाज से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। 

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के जीवन से सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। अगर आपके कुंडली में कोई दोष है तो वो भी दूर हो जाएगा। व्यापार में आपको मनचाहा फल प्राप्त होता है। सेहत के लिहाज से कोई चिंता भी दूर हो जाएगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा मिलेगा। सिंगल लोगों की शादी होने की सम्भावना है। रिश्तेदार के साथ यदि कोई विवाद भी दूर होता हुआ दिखाई देगा।

PunjabKesari Nag Panchmi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News