नागपंचमीः सावन के तीसरे सोमवार को बन रहा है दुर्लभ संयोग

Friday, Aug 02, 2019 - 12:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video) 
सावन का पवित्र माह चल रहा है और इस पूरे महीने में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव को यह महीना बहुत ही प्रिय है। ऐसे में इस महीने किए गए तप से दौगुना अधिक फल मिलता है। वैसे तो सावन का हर एक दिन खास है लेकिन सावन सोमवार को भगवान शंकर की विश्ष पूजा होती है और कई भक्तगण इस दिन व्रत भी करते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने में नाम पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और इस बार नाग पंचमी 5 अगस्त दिन सोमवार को ही पड़ रही है। ऐसा योग पूरे 125 सालों के बाद आया है। नाग पंचमी के दिन सोमवार होने से इस पर्व का फल कई गुना बढ़ जाएगा। इस संयोग से संजीवनी महायोग बनेगा। यह दिन श्रावण के श्रेष्ठ मुहूर्तों में एक है। इस दिन पूर्णा तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानि नाग पंचमी भी है।

सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागदेव के पूजन करने की परंपरा है। नाग भगवान शिव के आभूषणों में एक है। इस दिन शिव का रुद्राभिषेक करने और कालसर्प दोष का पूजन का शुभ योग माना जाता है। 

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
4 अगस्त को पंचमी तिथि शाम 6.48 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त दोपहर 2.52 बजे तक रहेगी। 5 अगस्त के दिन नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:49 से 8:28 के बीच पड़ रहा है। 

Lata

Advertising