N Alphabet 2024 Horoscope: N नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Tuesday, Nov 21, 2023 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

N Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम N से शुरू होता है तो आपकी राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के जातकों में एनर्जी होती है क्योंकि इनके स्वामी मंगल हैं। यदि लग्न में मंगल आ जाए तो व्यक्ति कभी भी बिमार नहीं होता। ये अपने फैसले से कभी भी पीछे नहीं हटते। इन लोगों में एक कमी होती है। ये भावनाओं में बहुत जल्दी बह जाते हैं।

बुध और शुक्र आपके लग्न में हैं। शनि तीसरे में। राहु पंचम में और गुरु छठे भाव में हैं। केतु ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शनि चौथे भाव में शुभ गोचर में नहीं होते।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

15 फरवरी से 15 मार्च तक सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे और ये शुभ गोचर में हैं।
15 मार्च से 15 मई तक का समय भी आपके लिए बहुत शुभ है।
15 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय भी आपके लिए सही रहेगा।


Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: यहां पर गुरु की दृष्टि रहेगी। गुरु छठे भाव में हैं। ये शुभ गोचर में नहीं है लेकिन गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ रहती है। पहले 4 महीने कर्म के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। गुरु इसके बाद राशि से सप्तम आ जाएंगे इसका मतलब ये शुभ गोचर में आ जाएंगे। गुरु आपकी कुंडली में धन भाव और पांचवें भाव के स्वामी हैं। गुरु की एक दृष्टि चंद्रमा के ऊपर रहेगी। गुरु की केतु के ऊपर दृष्टि का मतलब पैसों से जुड़ी कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। पंचम के स्वामी राशि में आकर सप्तम को देखेंगे।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु का सप्तम भाव में होना आपकी मैरिड लाइफ के लिए बहुत बढ़िया होता है। सप्तम को केतु जरूर देख रहे हैं लेकिन इसके ऊपर शनि की दृष्टि नहीं पड़ रही है। मई के बाद हो सकता है दोनों के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो जाए। पंचम का स्वामी सप्तम में आ गया है। शादी के योग खुल जाएंगे। नया पार्टनर मिलने की सम्भावना है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता सताएगी। छठा भाव पूरा साल शनि के प्रभाव में रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। छठे भाव के ऊपर कोई ज्यादा पाप ग्रह नहीं देख रहा है। हो सकता है लगभग मंगल-शनि एक साथ आपस के युति करें। ड्राइविंग थोड़ी स्लोकरें।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु सप्तम भाव से चंद्रमा को देखेंगे। साल की शुरुआत में मन पढ़ाई में लगा रहेगा। गुरु पंचम के स्वामी है इसलिए शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising