Muni Shri Tarun Sagar: दान दिए बिना सोना नहीं और देकर कभी रोना नहीं

Monday, Feb 20, 2023 - 04:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गले में पड़ी सोने की सांकल
दान दिए बिना सोना नहीं और देकर कभी रोना नहीं। सम्पत्ति को आग में डालो तो जल जाती है। लॉकर में रखो तो उतनी-की-उतनी रहती है। बैंक में रखो तो ब्याज मिलता है, बढ़ जाती है लेकिन यदि सम्पत्ति को धर्म-कार्य में समर्पित कर दो तो अक्षय हो जाती है। न्याय और नीति से खूूब कमाना और जरूरतमंद लोगों की सेवा भी करना। अगर ऐसा नहीं किया तो गले में पड़ी ये सोने की सांकल कभी भी फांसी का फंदा बन सकती है। सम्पत्ति के साथ यश भी कमाना है, बाबा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दुनिया एक परीक्षा भवन

परमात्मा परीक्षक है। यह दुनिया जिसमें तुम रहते हो, एक परीक्षा भवन है। तुम्हारा जीवन उत्तर-पुस्तिका है। समय केवल 3 घंटे है। प्रश्न-पत्र बंट चुके हैं। बालपन खत्म होते ही पहला घंटा बज चुका है। दूसरा घंटा जवानी खत्म होते ही बज चुका है। मृत्यु का तीसरा घंटा शीघ्र बजने वाला है। क्या तुम्हें फेल होने का डर नहीं है ? 

Niyati Bhandari

Advertising