मुहर्रम का चांद नजर आया, 10 सितंबर को योमे आशूरा

Sunday, Sep 01, 2019 - 12:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर:
रूहयते हिलाल कमेटी दिल्ली, पटना, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, इलाहाबाद, पंजाब, हरियाणा से मिली जानकारी के अनुसार मुहर्रम का चांद नजर आ गया है। हजरत मौलाना अब्दुल जलील कासमी इमारते शरिया फुलवारी शरीफ पटना, शाही इमाम दिल्ली मुफ्ती अहमद बुखारी, मस्जिद फतेहपुरी के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद, मुफ्ती अंजार पटना, मुफ्ती जियाऊद्दीन इलाहाबाद, मौलाना फिरंगी महली लखनऊ, हाफिज पीर जी हुसैन अहमद हरियाणा और पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने घोषणा की है कि शनिवार को देश भर के विभिन्न राज्यों में चांद देखे जाने के प्रमाणित समाचार मिले हैं। इस अनुसार 1 सितम्बर 2019 रविवार मुहर्रम की पहली तारीख होगी और योमे आशूरा 10 सितम्बर मंगलवार को होगा।

Jyoti

Advertising