Yamuna Cleaning: दिल्ली की मस्जिदों से अपील, यमुना को निर्मल बनाने के अभियान में शामिल हों सभी लोग

Saturday, May 06, 2023 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): यमुना को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले अभियान का जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों के मौलवियों ने समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी भूमिका निभाएं। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने यमुना नदी की सफाई का अभियान 16 फरवरी को शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि नदी के दिल्ली में पड़ने वाले हिस्से को 30 जून तक पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मुगलकालीन जामा मस्जिद के अलावा द्वारका और रोहिणी की मस्जिदें, पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित बडवाली मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन दरगाह स्थित मस्जिद ने भी लोगों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराया। मस्जिदों में लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। जामा मस्जिद ने अपनी घोषणा में कहा कि लंबे समय के बाद सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है और नदी को साफ करने में सरकार की भूमिका के अलावा लोगों के समर्थन की भी जरूरत है।

Niyati Bhandari

Advertising