चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर होगा क्या असर?

Thursday, Feb 27, 2020 - 12:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मन कारक बताया गया है। चंद्रमा की स्थिति को देखकर व्यक्ति की जन्म राशि के बारे में पता लगया जा सकता है। बता दें कि चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलता है। सभी ग्रहों के मुकाबले इनकी चाल तेज मानी जाती है। आज रात यानि 27 फरवरी की रात 01:08 ए एम चंद्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसका प्रभाव 12 राशियों पर क्या होगा आइए जानते हैं। 

मेष: इस राशि के जातकों को चंद्र के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्र का गोचर होने जा रहा है। नौकरी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रूका हुआ प्रमोशन मिलने के आसार हैं। 
Follow us on Twitter
वृष: आर्थिक स्थिति में थोड़ी बहुत उन्नति देखने को मिलेगी। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए 28 और 29 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा। 
Follow us on Instagram
मिथुन: अपने लवर के अलावा किसी दूसरे पर दिल आ सकता है। जिससे लव लाइफ में भूचाल आने की संभावना है। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। किसी महिला से झगड़ा हो सकता है।

कर्क: कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। लव पार्टनर के साथ जरूरत से ज्यादा रोमांटिक हो जाएंगे। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 

सिंह: गुस्से पर काबू रखना होगा। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। नया काम प्रारंभ करने के लिए फरवरी के आखिरी दो दिन अच्छे साबित होंगे। 

कन्या: बच्चों का पढ़ाई से मन हटेगा। गलत कार्यों की तरफ रूचि बढ़ सकती है। कोई भी काम बिना बड़ों की सलाह लिए शुरू न करें।

तुला: आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी संगत से दूर रहें। 

वृश्चिक: इस राशि के जातक किसी दूसरे के बहकावे में आकर किसी गलत राह पर जा सकते हैं। दुश्मन को दोस्त मानने की गलती न करें। 

धनु: समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की वजह से परेशान रहेंगे। हर काम में सफलता मिलेगी।

मकर: नए रिश्ते की शुरुआत गलतफहमी के साथ हो सकती है। अपने बोलने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। पैसा नहीं टिक पाएगा। 

कुंभ: समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से कई अधिक मजबूत होगी। 

मीन: चंद्र का गोचर कुछ न कुछ लाभ देकर जाएगा। बिगड़ने रिश्तों में सुधार आ सकता है। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। 

Lata

Advertising