Moolank 9 Rashifal 2024: साल 2024 में मूलांक 9 वालों के जीवन से निराशा और तनाव हो जाएंगे दूर

Saturday, Dec 30, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mulank 9 rashifal 2024: साल 2024 मूलांक 9 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल की शुरुआत में ही परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। इस साल यात्राओं के योग बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति ठीक हो सकती है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। लवमेट लव लाइफ में रोमांस को बनाए रखने के लिए कुछ खास ट्राई कर सकते हैं। इस मूलांक के अविवाहित लोग साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Economic condition आर्थिक स्थिति- किसी की बातों में आकर कहीं पर निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। इस साल आपका धन घूमने-फिरने और वाहन पर भी खर्च होगा। मार्च के बाद कहीं से पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग शेयर मार्किट में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह साल बहुत सफलता लेकर आने वाला है। जमीन पर भी पैसा निवेश करने के लिए अगस्त का महीना बहुत उत्तम है। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। साल के अंत में इस मूलांक के जो लोग नया घर या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए साल 2024 बहुत खास रहने वाला है।

Relationship संबंध- इस साल मूलांक 9 वाले लोग अपने परिवार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। साल के शुरुआत में ही लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक लोगों के लिए आने वाला साल बहुत शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से साल के मध्य में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस साल अपने साथी के साथ काम में उनकी मदद करेंगे और भावनात्मक रुप से उनका साथ भी देंगे। इस मूलांक के सिंगल लोग क्रश के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

Health हेल्थ- साल 2024 आपकी सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस साल आपको अपने खानपान के साथ मौसम का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि इस साल एक बार सेहत बिगड़ गई तो परेशानी हो सकती है। सिर या खून से संबंधित जुड़ी कोई परेशानी हो तो आपको बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। साल के मध्य परिवार में चल रहे तनाव के कारण परेशान रहेंगे, जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है। जुलाई और अगस्त का महीना सेहत के लिए उत्तम रहने वाला है। साल के अंत में सेहत में सुधार होने के कारण अपने अंदर ताजगी महसूस करेंगे।

Career करियर- मूलांक 9 वाले अपने काम में कुछ संघर्ष होने के कारण कुछ बेचैनी महसूस करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस मूलांक के लोग अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। साल के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को बॉस की तारीफ सुनने को मिल सकती है। जो बिजनेस कर रहे हैं, अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अपने काम में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising