Moolank 5 Rashifal 2024: साल 2024 में मूलांक 5 वालों के पूरे होंगे सारे सपने

Tuesday, Dec 26, 2023 - 08:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mulank 5 rashifal 2024: नया साल मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति ठीक हो सकती है। अपनी नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता के साथ बैठकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है। शिक्षा के साथ-साथ इन लोगों की कला तथा रचनात्मक विषयों में भी अच्छी रुचि बन सकती है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। इस मूलांक के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को पहली बार देखकर अपना दिल दे बैठेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।

Economic condition आर्थिक स्थिति- साल 2024 मूलांक 5 वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही आपके खर्चें बढ़ सकते हैं इसलिए आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। किसी नए कारोबार में बहुत ही सोच-समझकर  निवेश करें। इस साल व्यापार कर रहे लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कारोबार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों से कोई बड़ी डील कर सकते हैं। साल के मध्य में आपको अपनी व्यवस्था को ठीक से संभालने की आवश्यकता होगी। साल के अंत तक किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

Relationship संबंध- साल 2024 लव लाइफ के लिए काफी शानदार रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी काम को करने में सहयोग मिलेगा। मई से जून का महीना इस मूलांक के वैवाहिक लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। इस मूलांक के सिंगल लोग क्रश के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं।

Health हेल्थ- साल 2024 मूलांक 5 वाले लोगों की सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल के शुरुआत में आपको थोड़ी मानसिक परेशानियां हो सकती हैं लेकिन ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और रोजाना व्यायाम करें। अपनी जीवनशैली में सुधार और संतुलन लाकर अपनी सेहत को और भी अच्छा बना सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। बाहर का खाने से परहेज करें, नहीं तो पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साल के मध्य में पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को सुधारने के लिए नियमित रूप से योग, मेडिटेशन करें। साल के अंत तक किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

Career करियर- साल 2024 मूलांक 5 वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपके लिए नया साल उत्साहजनक रहने वाला है। आपको उन्नति मिल सकती है। इस मूलांक के लोगों को दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेने की जरूरत है। तभी सफलता मिल सकती है। इस मूलांक के युवा अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के लिए अच्छी कंपनी से प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

Niyati Bhandari

Advertising