Monthly rashifal May 2023 Pisces: मीन राशि के लिए मई महीने का हाल

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May Monthly rashifal Pisces: आज बात करेंगे मीन राशि के जातको के बारे में कि उनके लिए मई का महीना कैसा रहने वाला है ? सबसे पहले बात करेंगे ग्रहों के गोचर के बारे में। मीन राशि की कुंडली में सूर्य, बुध, गुरु और राहु का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र पंचम में है। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु अष्टम में है। शनि बारहवें भाव में हैं। सबसे पहले शुक्र राशि बदलेंगे और छठे भाव में आ जाएंगे। ये शुभ गोचर नहीं है।

मंगल 10 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। ये शुभ गोचर में नहीं हैं। मंगल आगे जाकर पंचम में चले जाएंगे। सूर्य फिलहाल शुभ गोचर में नहीं हैं। 15 मई को सूर्य तीसरे भाव में आ जाएंगे। छठे भाव से संबंधित अच्छे फल मिलेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

Status of Karma Sthana in the month of May मई महीने में कर्म स्थान की स्थिति: आपकी कुंडली में कर्म का स्वामी बनता है गुरु। चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु का गोचर शुभ होता है। गुरु धन स्थान में बैठे हैं। धन स्थान के ही कारक हैं। आय से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु यहां पर नौवीं दृष्टि से दशम भाव को देख रहे हैं।

Relationship status in may मई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशन के स्वामी आपकी कुंडली में बुध बनते हैं। ये वाणी और कुटुंब का भाव भी होता है। मंगल की दृष्टि का सप्तम में होना शुभ नहीं होता। शुक्र का आगे जाकर छठे भाव में चले जाना वो भी सही नहीं है। शनि कुटुंब भाव को देख रहे हैं। बुध अपने से अष्टम में चले गए हैं। सिंगल के लिए समय सही नहीं है। शुक्र यहां पर आकर नीच हो गए हैं। शुक्र अकेले ऐसे ग्रह हैं, जो छठे भाव में अच्छा रिजल्ट नहीं करते।

Health status in the month of May मई महीने में सेहत की स्थिति: मंगल के गोचर का 10 मई के बाद का समय गर्भवती औरतों को लिए सही नहीं है। मंगल का पंचम में आ जाना सही नहीं होता। 15 मई के बाद समय सही हो जाएगा लेकिन फिर भी ध्यान रखें।

छात्रों के लिए मंगल नीच हो जाएंगे। गुरु, बुध दूसरे भाव में हैं। ये दोनों एजुकेशन के कारक ग्रह हैं। चंद्रमा अच्छी स्थिति में नहीं हैं। फोकस बनाने में थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News