सोमवार की शाम कर लें ये काम, मिलेगा जिंदगी में हर ऐशो आराम

Monday, Mar 09, 2020 - 02:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा का दिन माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से भगवान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। कुंआरी कन्याएं जिनकी शादी में बाधा आ रही हो वे अगर सोमवार के व्रत का पालन करती हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही हर सोमवार के दिन इनकी पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान शिव जल्दी से प्रसन्न होने वाले देवता है और इनकी पूजा में किसी विशेष साम्रगी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं, इनकी पूजा कैसे और किस चीज़े से वे शीघ्र प्रसन्न होतो हैं।

अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरुर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।   

शिव मंदिर में जाकर भगवान शंकर को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल,दूध,गंगाजल चढ़ाएं। बता दें कि भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल बेहद ही प्रिय वस्तु होती है। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
Follow us on Twitter
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करनी चाहिए।
Follow us on Instagram
हर सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।  

Lata

Advertising