शरीर के इस हिस्से पर तिल होना, बना सकता है आपको भाग्यशाली

Saturday, Jan 09, 2021 - 04:30 PM (IST)

खूबसूरत चीज़ से हर किसी को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है, क्योंकि वे देखने में इतनी आकर्षक होती हैं कि मन करता है वे हमारे पास ही हो। अगर देखा जाए तो हर कोई अपने आप से व अपने शरीर से प्रेम करता ही है तो वहीं कई लोग अपने आप से असंतुष्ट भी देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर हम बात करें चेहरे या शरीर पर काला तिल होने की तो यहीं तिल इंसान की खूबसूरती को चार चांद भी लगाता है तो कहीं-कहीं इसके होने से लोगों को परेशानी भी होती है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किस हिस्से पर तिल होना अच्छा होता है और कहां बुरा।

समुद्र शास्त्र के जानकारों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं जिस व्यक्ति के शरीर पर 12 से कम तिलों का होना शुभ फल देता है। आपको बता दें कि, शरीर के हर हिस्से पर मौजूद तिल का महत्व अलग होता है और इससे व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

माना जाता है कि जिन लोगों के माथे के बाएं हिस्से में तिल होता है। उन्हें अधिक धन खर्च करने की आदत होती है। वहीं जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से में तिल होता है उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसके साथ ही माथे के बीच में तिल होना भाग्यशाली का प्रतीक माना गया है।

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों में तिल होते हैं वे लोग बहुत इमोशनल होते हैं। कहते हैं कि अगर नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभा संपन्न और सुखी माना होता है। ऐसे लोग करियर को लेकर बहुत फोकस रहते हैं। जिन लोगों के होंठ पर तिल होता है उनका हृदय कोमल होते है। जिन लोगों के ऊपरी होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है। उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है।

जिनके होंठ के बायीं ओर तिल होता है उनका वैहावाहिक जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। इसके साथ ही जिन लोगों के होंठ के नीचे तिल होता है उन पर हमेशा गरीबी छाई रहती है।

Lata

Advertising