PIX:विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति हेतु श्रीराम ने यहां किया था स्नान

Friday, Feb 03, 2017 - 10:44 AM (IST)

अहमदाबाद से तकरीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर पुष्पावती नदी के तट पर मोढ़ेरा का विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथम ने करवाया था। मंदिर के गर्भगृह की दीवार पर लगे एक शिलालेख से इस बात की पुष्टि होती है, जिसमें लिखा है-‘विक्रम संवत 1083 अर्थात् (1025-1026 ईसा पूर्व)।’ उस समय महमूद गजनी ने सोमनाथ अौर उसके आस-पास के क्षेत्रों को अपने कब्जे में कर लिया था। महमूद गजनी के आक्रमण के कारण सोलंकी साम्राज्य की राजधानी अहिलवाड़ पाटण की महिमा, गौरव और वैभव भी क्षीण होता जा रहा था। इसी गौरव की पुनर्स्थापना के लिए सोलंकी राज परिवार और व्यापारियों ने एकजुट होकर संयुक्त रूप से भव्य मंदिरों का निर्माण करना आरंभ कर दिया। 

 

सोलंकी सूर्यवंशी थे। जिसके कारण वे सूर्यदेव को कुलदेवता के स्वरूप में पूजते थे। इसलिए उन्होंने अपने कुलदेवता की पूजा के लिए मोढ़ेरा में सूर्य मंदिर की निर्माण करवाया। यह मंदिर ईरानी शैली में निर्मित है। इसे भीमदेव ने तीन भागों में बनवाया था। मंदिर का प्रथम भाग गर्भगृह, दूसरा सभामंडप और तीसरा सूर्य कुंड है। मंदिर के गर्भगृह के अंदर की लंबाई 51 फुट 9 इंच तथा चौड़ाई 25 फुट 8 इंच है। सूर्यमंदिर के सभामंडप में कुल 52 स्तंभ हैं। इन स्तंभों पर विभिन्न देवी-देवताओं के चित्रपटों और रामायण तथा महाभारत के प्रसंगों की नक्काशी की गई है। स्तंभों को नीचे की ओर देखने पर ये अष्टकोणाकार और ऊपर की ओर देखने पर ये गोल दिखाई देते हैं। मंदिर का निर्माण कुछ इस प्रकार किया गया है कि सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को प्रकाशित करती है। सभामंडप के आगे एक कुंड है जिसे सूर्यकुंड या रामकुंड कहा जाता है। 
 

मंदिर का निर्माण कुछ इस प्रकार से किया है कि जिसमें सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को प्रकाशित करती है। सभामंडप के आगे एक बड़ा कुंड है। इस कुंड को सूर्यकुंड या रामकुंड कहा जाता है। स्कंद अौर ब्रह्म पुराण के अनुसार प्राचीन काल में मोढ़ेरा के आस-पास के पूरे क्षेत्र को 'धर्मरन्य' के नाम से जाना जाता था। पुराणों के अनुसार रावण का वध करने के बाद श्रीराम ने ऐसे स्थान के बारे में बताने के लिए कहा, जहां जाकर उन्हें आत्मिक शांति ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिल सके। गुरु ने श्रीराम को 'धर्मरन्य' जाने की सलाह दी। आज यह क्षेत्र मोढ़ेरा के नाम से प्रसिद्ध है। इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर की स्थापत्य कला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पूरे मंदिर के निर्माण में जुड़ाई के लिए कहीं भी चूने का उपयोग नहीं किया गया है। 
 

Advertising