मिथुन संक्रांति 2020: सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर पड़ेगा कुछ ऐसा असर

Saturday, Jun 13, 2020 - 12:20 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithuna Sankranti 2020: सूूर्य देव से सारा संसार ऊर्जा प्राप्त करता है। वे हर माह अपनी राशि बदलते हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महीने सूर्य वृष राशि को छोड़कर मिथुन राशि में 14 जून को प्रवेश करेंगे। उस समय उनके साथ बुध और राहु भी इसी राशि में विराजमान होंगे।
आइए जानें, सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर पड़ेगा कैसा असर-

मेष – शुभ फलदायी बना रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेगा, विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा।

वृषभ – व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है, माता पक्ष की ओर से कोई बुरा समाचार भी मिल सकता है।

मिथुन – समय अनुकूल रहेगा, पेट और पाचन से सम्बंधित परेशानी, गर्भवती महिलाओं को ध्यान देना चाहिए।

कर्क –  स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें, हर प्रकार की चुनौतियों का सामना होगा, नींद न आने की समस्या बनेगी।

सिंह –  लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी, ससुराल से वाद-विवाद न करें।

कन्या – धन लाभ के अवसर के साथ-साथ, उच्च अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है।  

तुला –  असहाय महसूस करेंगे, कोई षड्यंत्र या लांछन भी लग सकता है, सावधान रहना चाहिए।  

वृश्चिक – समय अनुकूल नहीं है। पत्नी, अधिकारीयों या कोर्ट-कचहरी से परेशान रहना पड़ सकता है।

धनु – पत्नी और वयवसाय से सम्बंधित परेशानी आ सकती है, सतर्क रहें।

मकर – पदोन्नति और कॉम्पिटिशन परीक्षा के लिए समय अनुकूल है, बेवजह किसी से न उलझें।

कुंभ – सरकारी कार्यों में बाधा और संतान से संबंधित परेशानी आ सकती है।

मीन – यात्रा को टालने की कोशिश करें, जमीन-जायदाद के सम्बन्ध में सावधानी बरतें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising