Mithun Rashifal 2021: मिथुन राशि के लिए वर्ष 2021 का भविष्यफल

Friday, Nov 06, 2020 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Varshik Rashifal 2021: वर्ष 2021 मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? ये जानने से पहले जानें, मिथुन राशि के लोगों का नेचर कैसा होता है ? ये अपने स्वभाव से ही बहुत मनमौजी होते हैं। चंचल होते हैं क्योंकि मिथुन राशि वायु तत्व प्रधान राशि है। इनका दोहरा स्वभाव रहता है। अपने ही डिसीजन बार-बार बदलते रहते हैं या फिर अपने डिसीजन पर दोबारा से विचार करने लगते हैं। बातचीत में बहुत दक्ष होते हैं । भाषण कला में माहिर होते हैं। किसी से भी जल्दी ही घुल मिल जाते हैं। अपना काम निकालने में भी माहिर होते हैं। बड़बोले भी होते हैं। रोमांटिक होते हैं।  कल्पनाओं में भी रहते हैं और इनके बहुत से दोस्त होते हैं। ऑपोजिट सेक्स की तरफ जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं और जो मिथुन राशि की महिलाएं हैं, वह बहुत ही संवेदनशील होती हैं। सेंसिटिव होती हैं और सच्चा प्रेम पाने के लिए लालायित रहती हैं।

Mithun Rashi Varshik Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2021 आमतौर पर बढ़िया कहा जा सकता है।  इस राशि की वर्ष 2021 की कुंडली अनुसार कार्यक्षेत्र का स्वामी बुद्ध है जो सूर्य के साथ बैठा हुआ है। सूर्य और बुध आपस में मित्र हैं और सौरमंडल में भी यह करीब-करीब आस-पास ही रहते हैं। कुंडली में दोनों ग्रहों के इकठ्ट्ठे बैठने से बुधादित्य योग भी बनेगा। इस योग से मिथुन राशि वालों का कैरियर भी चमकेगा और उन्नति की नई राहें भी खुलेगी।

Mithun Yearly Horoscope 2021: इसी तरह पराक्रम के स्वामी का अपने घर में बैठना व पराक्रम के स्थान को देखना आपकी यश, कीर्ति, प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आप का दबदबा बढ़ेगा । आपका वित्तीय पक्ष यानी फाइनांसियल पोजीशन भी मजबूत होगी।  इससे आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Mithun Yearly Prediction: हालांकि इस साल कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां भी आएंगी लेकिन आप अपनी चतुराई से, अपनी वाकपटुता से हालात को अपने पक्ष में कर लेंगे और शुरुआती अड़चन के बाद आप अपने हुनर की छाप दूसरों पर छोड़ने में कामयाब रहेंगे।  यही नहीं, अगर आप जॉब में हैं तो आप अपने अधिकारियों का दिल भी जीतेंगे।  कार्यक्षेत्र में हालांकि विरोधी सिर उठाएंगे लेकिन आपकी आंखों में आंखें मिला कर आप को चुनौती देने की जुर्रत नहीं कर पाएंगे।

Mithun rashi 2021: इस साल कई मौकों पर आप जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने के मौके भी कैश करेंगे और जीवन की बोरियत भी दूर करेंगे । सेहत के मामले में आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए वरना कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं पर भी आप खर्च करेंगे। इनकम के नए सोर्स भी आप तलाशेंगे।

मिथुन राशि वालों के लिए सभी 12 महीने कैसे रहेंगे, इस बारे में विस्तार से बताएंगे श्री गुरमीत बेदी जी। अपना भविष्यफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising