हिंदू शास्त्रों और हदीस के अनुसार ये Mistakes व्यक्ति को नहीं बनने देती धनवान

Wednesday, Jun 24, 2020 - 11:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mistakes do not allow a person to become rich: ज्यादा मेहनत करने पर भी घर में आर्थिक तंगी रहती हो तो इसका कारण हम स्वंय भी हो सकते हैं। कई बार हम ऐसी गलत‌ियां कर जाते हैं, जिससे आमदनी में रुकावटें आने लगती हैं और अधिक कमाई होने पर भी बरकत नहीं होती। हिंदू शास्‍त्रों एवं हदीस में दर्ज है कुछ ऐसी गल‌त‌ियां जो जाने-अनजाने व्यक्त‌ि से हो जाती हैं और उसे आर्थ‌िक तंगी का सामना करना पड़ता है। जानें कौन सी है ये गल‌त‌ियां-

कभी भी टूटी हुई कंघी से बाल न बनाएं।

भोजन को आराम से बैठकर खाना चाहिए। दांतों से काट कर रोटी नहीं खानी चाहिए।

दांतों से नाखूनों को न कुतरें। एक ही स्थान पर नाखुन काटकर उन्हें डस्टबिन में फेंके।

शौचालय में जाकर न तो बात करें और न ही गुनगुनाए। 

सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सोना अशुभ होता है। इससे शरीर रोगी बनता है और उम्र भी कम होती है।

रात के समय किसी को पैसा देने से बचें।

खाना खाने से पहले परमात्मा का स्मरण करें।

दीपक को मुंह से फूंक मारकर बुझाने से धन और सुख शांत‌ि की हानि होती है।

घर में मकड़ी के जाले होने से क्लेश रहता है, इन्हें साफ करते रहना चाहिए।

"अतिथि देवो भवः" अर्थात घर में आए मेहमान देवताओं के समान होते हैं, उनका प्रसन्नतापूर्वक स्वागत करना चाहिए।

घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए। 

भोजन करते हुए पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।

मुख्य द्वार के सामने पांव करके सोने से आयु कम होती है।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising