Mesh Sankranti: आज मनाई जाएगी मेष संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Saturday, Apr 13, 2024 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mesh Sankranti 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति पर्व को ही विशेष माना जाता है। संक्रांति तिथि पर ही सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। भगवान सूर्य की उपासना के लिए संक्रांति को बहुत ही उत्तम माना गया है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को ही संक्रांति कहा जाता है। इस समय सूर्य देव मीन राशि में विराजमान हैं पर बहुत जल्द ही मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, इस साल सूर्य देव चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मेष राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन ही मेष संक्रांति मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं कब है मेष संक्रांति, शुभ मुहूर्त और महत्व।


Aries Sankranti 2024 date मेष संक्रांति 2024 डेट  
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मेष संक्रांति पड़ रही है। इस साल मेष संक्रांति 13 अप्रैल को मनाई जाएगी। माना जाता है कि संक्रांति पर गंगा स्नान करने से पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Aries Sankranti 2024 auspicious time मेष संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार मेष संक्रांति पर 13 अप्रैल को पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा।  इस मौके पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन किए गए शुभ काम का कई गुना पुण्य मिलता है।


Aries Sankranti significance मेष संक्रांति महत्व
हिंदू धर्म में मेष संक्रांति के दिन का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मेष संक्रांति के दिन दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन पितरों को तर्पण देने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Niyati Bhandari

Advertising