Mercury Transit Effect On Zodiac Sign: मार्च में बुध 2 बार बदलेंगे चाल, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Tuesday, Mar 05, 2024 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mercury Transit Effect On Zodiac Sign 2024: मार्च महीने में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं और दोनों बार उनका राशि परिवर्तन ज्योतिष की दुनिया में हलचल मचाने वाला है। कई राशियों को बंपर लाभ देने वाला है। वह पहले 7 मार्च को राशि परिवर्तन कर रहे हैं और फिर 26 मार्च को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुद्ध 7 मार्च को कुंभ राशि से निकल कर देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में आ जाएंगे और फिर 26 मार्च को मंगल की मेष राशि में गोचर करेंगे।

बुध ग्रह किन राशियों का नसीब बदलेंगे जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है।  बुध से प्रभावित लोग मानसिक रुप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और अपनी वाणी से, अपनी तर्क शक्ति से, अपने विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक, वक्ता, वकील, जज और बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है।

बुध ग्रह 7 मार्च को और 26 मार्च को जब दो बार राशि परिवर्तन करेंगे तो जिन राशियों पर अपनी पूरी कृपा लुटाएंगे, उनका जिक्र अब करने जा रहे हैं-

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। बुद्ध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इससे कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा और आप दूसरों के बीच प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पहले किसी दिशा में की हुई मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा। जीवन में आपको काफी तरक्की मिलेगी। समाज में लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। जिससे आपका सामाजिक रुतबा भी निश्चित रूप से बढ़ेगा। मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।  

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि (Cancer)- वालों को विदेशी स्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है या फिर विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय काफी उत्तम है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि (Libra)- वालों  का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आप का रुतबा भी बढ़ेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि (Scorpio)- वाले अपने लक्ष्य की तरफ अपना फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे। टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि (Aquarius)- के छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी। आप आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आकर्षित होंगे। आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको काफी लाभ मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising