आज बुध करेंगे राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर क्या होगा शुभाशुभ असर

Thursday, Mar 28, 2019 - 01:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शाम को लगभग 7:29 पर बुध कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। 12 अप्रैल की सुबह  लगभग 4:22 तक बुध कुंभ राशि में निवास करने वाले हैं। फिर मीन राशि में जायेंगे। 25 फरवरी की सुबह 9:01 पर बुध ने कुंभ राशि से मीन राशि में अपना घर बनाया था। फिर 5 मार्च की रात 11:50 पर बुध मीन राशि में वक्री हुए थे। आज शाम 7:29 तक मीन राशि में वक्री होने के बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे। 28 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक 12 राशियों पर ये क्या शुभाशुभ असर दिखाएंगे, आइए जानें-

मेष- संतान को आगे बढ़ता देखेंगे। मन में दबी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। सुख और खुशियां मिलेंगी। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल प्राप्त होगा। 
उपाय- नवदुर्गा की अराधना करें। सुबह-शाम मंदिर जाएं या घर पर ही दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Thursday को कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

वृष- जॉब और कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी। हर काम के लिए शुभता के द्वार खुले हैं। अपने पिता के लिए आप बहुत लकी रहने वाले हैं।
उपाय- प्रतिदिन सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करने का नियम बनाएं। बुध यंत्र पहनें।

मिथुन- किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। रुके हुए सभी काम गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- 11 अप्रैल तक हरे रंग की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल न करें। 

कर्क- सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको और फैमिली को हेल्थ रिलेटेड समस्या हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- मिट्टी के पात्र में जरा सा शहद भरकर, उसे अच्छे से कवर करके किसी सुनसान स्थान पर दबा दें। 

सिंह- लाइफ पार्टनर के साथ नोक-झोंक रहेगी। फैमिली रिलेशन में भी खट्टास आ सकती है। आर्थिक स्थिती सामान्य बनी रहेगी।
उपाय- हरे मूंग की दाल का दान करें।

कन्या- आपकी जुबान पर देवी सरस्वती का वास रहेगा। हर कोई आपकी बातों से इंप्रेस होगा। फाइनेंशियल कंडीशन में उछाल आएगा।
उपाय- चांदी का छल्ला पहनें या अपनी मां, बहन, पत्नी अथवा बेटी को भी डलवा सकते हैं।

तुला- विद्या प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान और घर-परिवार से अनबन रहेगी। खुद को फिट रखें अन्यथा रोग हो सकते हैं।
उपाय- गाय को हरे रंग की चीज़े खिलाएं।

वृश्चिक- परिश्रम करने पर भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। सयंम से काम लें तरक्की जरुर मिलेगी। माता का साथ मिलेगा।
उपाय- ललाट पर केसर का तिलक लगाएं।

धनु- भाई-बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। वे आपकी हर तरह से मदद करेंगे। लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वे आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे।
उपाय- भिगे हुए हरे मूंग सुबह के समय जानवरों को खिलाएं।

मकर- 11 अप्रैल तक धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें, धोखे का शिकार हो सकते हैं। जॉब और कारोबार में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।
उपाय- चांदी से बनी कोई वस्तु पहनें।

कुंभ- 11 अप्रैल तक राजा-महाराजा जैसा समय बिताएंगे। हर तरफ से खुशियां आपका स्वागत करेंगी। घर-परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।
उपाय- हरे रंग के कपड़े न पहनें। हरी वस्तुओं का दान करें।  

मीन- 11 अप्रैल तक हाथ खींच कर खर्च करें। परिश्रम करने पर आर्थिक सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थल पर मिट्टी का घड़ा जल भरकर दान करें। 

ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass

Niyati Bhandari

Advertising