Meen Sankranti: आज इस शुभ मुहूर्त में करें सूर्यदेव की उपासना हर संकट होगा दूर

Wednesday, Mar 15, 2023 - 06:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Meen Sankranti 2023: हिन्दू धर्म में संक्राति का बहुत ही महत्व है। संक्राति का अर्थ है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। संक्रांति को प्रत्येक महीने के अंत के रूप में और अगले दिन को एक नए महीने की शुरुआत के रूप में चिह्नित किया जाता है। आज सूर्य कुम्भ राशि से परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं कि आज के दिन कौन से शुभ मुहूर्त में सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Meen sankranti shubh muhurat मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त:  पंचांग के अनुसार 14 और 15 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद प्रातः काल सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट का समय पुण्यकाल होगा। इस समय में गंगा में स्नान करने से सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। अगर कोई गंगा स्नान नहीं कर सकता तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करना भी गंगा स्नान के बराबर पुण्य देता है।



Importance of Ganga bath in Chaitra Navratri चैत्र नवरात्रि में गंगा स्नान का महत्व: चैत्र माह में गंगा स्नान बेहद ही शुभ और लाभकारी माना गया है। गंगा स्नान के बाद जरुरतमंदो को दान करने से जाने-अनजाने में हुए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। तिल, सरसों और तेल का दान करने से जीवन में शुभ कर्मों का आगमन होता है।



Mantras of sun god सूर्य देवता के मंत्र: सूर्य देव को तांबे के पात्र में लाल गुलाब की पंखुड़िया डालकर जल अर्पित करें। संक्रांति के दिन सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप करने से रोगों और दुःखों का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन से संकट कोसों दूर चले जाते हैं।

ऊँ आदित्य नम:

ऊँ घृणि सूर्याय नमः

ऊँ खेचराय नम:

ऊँ नमो भगवते श्री सूर्याय क्षी तेजसे नम:

 

Niyati Bhandari

Advertising