Meen rashi Prediction 2024: मीन राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pisces Horoscope 2024: आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? 1 जनवरी के दौरान राहु आपकी राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा छठे भाव में हैं। बुध, शुक्र नौवें भाव में। मंगल और शनि बारहवें भाव में। इसका मतलब शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज चल रहा है। मीन राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से नहीं डरना चाहिए। मीन राशि जल तत्व की राशि होती है। इस वजह से इसके ऊपर शनि का ज्यादा बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

2024 में मीन राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
साल की शुरुआत में सूर्य आपकी राशि में शुभ गोचर में हैं। साल के पहले 15 दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेंगे।
14 जनवरी से 14 फरवरी का समय आपके लिए सही रहेगा।
सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे और ये गोचर आपके लिए शुभ होता है।
15 अगस्त से 15 सितम्बर तक का समय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु का गोचर हो रहा है दूसरे भाव में। अगर आपको नई जॉब की तलाश है तो नौकरी मिल सकती है। गुरु का गोचर धन भाव में है तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। गुरु तीसरे भाव में आ जाएंगे और ये गोचर शुभ नहीं होता। इसके बावजूद गुरु की दृष्टि आय भाव के ऊपर रहेगी। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबारी सफलता में कोई दिक्कत नहीं आएगी। साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल दोनों दसवें भाव में हैं। पूरा साल काम करने की एनर्जी बनी रहेगी।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: जिन लोगों की शादी नहीं हुई है। उन लोगों की शादी अप्रैल के बाद हो सकती है। गुरु तीसरे भाव में आ जाएंगे और सप्तम को सक्रिय कर देंगे। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनको थोड़ा सा ध्यान जरूर रखना चाहिए। केतु इस भाव में हैं इसका मतलब झगड़ा हो सकता है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत के लिए राहु चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इस वजह से ज्यादा ओवरथिंक कर सकते हैं। किसी न किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। हल्के रंग के कपड़े पहनें। फिजिकल हेल्थ में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। यदि किसी ग्रह के ऊपर दो या दो से ज्यादा पाप ग्रहों का प्रभाव हो तो ज्यादा दिक्कत आती है। सिर्फ शनि ही सेहत वाले भाव को देख रहे हैं। मार्च के आसपास का समय आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से गुरु की पोजीशन ठीक है। बुध नौवें भाव में रहेंगे साल की शुरुआत में। एजुकेशन के लिहाज से ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News