Mauni amavasya : मौनी अमावस्या पर इन राशियों को होगा धन लाभ, मन की हर मुराद होगी पूरी

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2025 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या को बहुत शुभ और विशेष माना जाता है। हर साल माघ माह की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों से जुड़े अनुष्ठान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति होती है। इस बार की मौनी अमावस्या कुछ राशियों के लिए बहुत खास रहने वाली है। कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या किन-किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।

PunjabKesari Mauni Amavasya 2025

Aries Horoscope मेष राशि
मौनी अमावस्या मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Cancer Horoscope कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या खास रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari Mauni Amavasya 2025

Libra Horoscope तुला राशि
मौनी अमावस्या तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाई की शादी पक्की होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  

PunjabKesari Mauni Amavasya 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News