मौनी अमावस्या: आज 382 साल बाद शनि बदलेंगे राशि, एक कतार में रहेंगे धरती, शनि और चंद्रमा

Friday, Jan 24, 2020 - 11:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 24 जनवरी का दिन बहुत स्पेशल है। हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या का शुभ पर्व है और शनि अपनी खुद की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। आमतौर पर तो शनि ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं, फिर लगभग 30 साल बाद शनि मकर राशि में आ जाते हैं। विद्वानों के अनुसार मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर 382 साल बाद शनि अपनी राशि बदल रहे हैं। आज से पहले 26 जनवरी 1637 के दिन मौनी अमावस्या आई थी और शनि अपने घर मकर राशि में गए थे। भविष्य में 29 अप्रैल 2022 के दिन शनि राशि परिवर्तन करके कुंभ में जाएंगे। 

आज शुक्रवार और अमावस्या के संयोग पर शनि और चंद्रमा एक-दूसरे के बहुत पास आ जाएंगे। शनि जीरो डिग्री पर होंगे। पृथ्वी, चंद्रमा और शनि तीनों एक ही रेखा के अंदर होंगे। ज्योतिष तो मानते हैं की शनि का चंद्रमा के पास आना नार्मल है लेकिन अमावस्या के दिन अपने घर जाते शनि का चंद्रमा के करीब आना दुर्लभ संयोग है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या 23 और 24 जनवरी की मध्यरात्रि से आरंभ होकर 24 और 25 जनवरी की मध्यरात्रि तक रहने वाली है। पुराणों के अनुसार इसे मौनी अमावस्या अथवा माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सूर्याेदय के वक्त गंगा अथवा अन्य किसी भी पवित्र नदी में स्नान किया जा सकता है। वर्ष के अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन मौन रहने का सबसे अधिक महत्व है। इससे आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है।   

जगतपिता ब्रह्मा के स्वयंभू पुत्र ऋषि मनु का आज जन्मदिन भी मनाया जाता है। उन्होंने आजीवन मौन रहकर तपस्या की थी इसीलिए आज की तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। संगम के तट पर देवी-देवता वास करेंगे। त्रिवेणी स्थल पर जो व्यक्ति स्नान करता है, उसके तन और मन की शुद्धि होती है। दान करने से धन की वृद्धि होती है। स्वर्ग लोक से सभी देवी-देवता गंगा जी में निवास करने आएंगे। 

चंद्र तथा राहु से संबंधित किसी भी तरह का अशुभ प्रभाव दूर करने के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। कालसर्प दोष हो या पितर दोष दोनों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। तंत्र शास्त्री तो मौनी अमावस्या को बहुत खास दिन मानते हैं। सूर्यास्त के बाद घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन की बरसात करेंगी।

शनि के इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। धनु और मकर राशि तो साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। मिथुन और तुला पर ढैया का दौर चल रहा है। तुला राशि वाले तो शनि की तिरछी नजर से बच नहीं पाएंगे। मिथुन राशि और षडाष्टक योग एक साथ रहेंगे। मीन और कर्क राशि पर भी शनि अपनी नजर रखे हुए हैं। 7 राशियां शनि के अशुभ प्रभाव में रहेंगी। 

मकर राशि में शनि के आने से कुंभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। धनु और मकर राशि पर पहले से साढ़ेसाती चल रही मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैया रहेगी। यानी तुला राशि पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी और मिथुन राशि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। मीन और कर्क राशि पर भी शनि की दृष्टि रहेगी। इस तरह 12 में से 7 राशियां पूरी तरह शनि से प्रभावित रहेंगी।
 

Niyati Bhandari

Advertising