Mauni Amavasya 2020: इन उपायों को करने से मिलेगा मोक्ष

Friday, Jan 17, 2020 - 01:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में माघ माह का बहुत महत्व बताया गया है। इसके साथ ही इस महीने में आने वाले दिन-त्योहार अधिक महत्व रखते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन मौन व्रत धारण किया जाता है। इसी कारण यह अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती है। इस साल ये दिन 24 जनवरी 2020 को मौनी अमावस्या का उत्सव मनाया जाएगा। मकर राशि, सूर्य तथा चन्द्रमा का योग इसी दिन होता है अत: इस अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन पवित्र नदियों व तीर्थ स्थलों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस दिन से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें।
Follow us on Twitter
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को कोई भी रोग हो तो गुड़ व आटा दान करें।

इस दिन पितृसूक्त तथा पितृस्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार विद्या की प्राप्ति के लिए रेवड़ी को मीठे जल में प्रवाह करें।
Follow us on Instagram
अमावस्या के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य देना फलदायी माना जाता है। इसका जाप 108 बार अथवा जितना भी हो सके ज्यादा से ज्यादा जाप करना शुभ फल प्रदान करता है।

अमावस्या को दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए।

कर्ज बढ़ जाने ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ स्वयं करें या किसी युवा ब्राह्मण सन्यासी से कराएं।

Lata

Advertising