हरदीप पुरी व हेमा मालिनी ने ‘मथुरा-वृंदावन’ पर पुस्तक का विमोचन किया

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और भवनों की तस्वीरों के साथ एक पुस्तक ‘चल मन वृंदावन’ का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक का लेखन तथा संपादन अशोक बंसल ने किया है तथा इसे बिमटेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है।  

मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ‘चल मन वृंदावन’ की मुख्य संपादक हैं। यह पुस्तक हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा दोनों में प्रकाशित की गई है। पुरी ने पुस्तक को ‘ब्रज भूमि के संक्षिप्त इतिहास के साथ वृंदावन के आकर्षणों और त्यौहारों का जीवंत और समृद्ध विवरण’ बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News