मथुरा की शाही ईदगाह परिसर को सील करने की मांग

Wednesday, May 18, 2022 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मथुरा: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे वीडियोग्राफी मामले के बीच मंगलवार को मथुरा की अदालत में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद प्रकरण में अर्जी देकर शाही ईदगाह परिसर को सील करने की मांग की गई है। मथुरा की अदालत में चल रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद प्रकरण में श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं एक मामले में वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने अर्जी देकर शाही ईदगाह परिसर को सील करने की मांग की है। सिंह के अनुसार, एक जुलाई को इस मामले में सुनवाई होगी।

एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जबसे इस संबंध में वाद दाखिल किया गया है प्रतिवादी पक्ष शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी के लोग ईदगाह से उसके हिन्दू मंदिर होने से संबंधित वहां मौजूद साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने इसके लिए ईदगाह पर एक विशेष सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति करने व साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना को समाप्त करने के लिए वहां तक अन्य किसी भी व्यक्ति की पहुंच प्रतिबंधित करने की मांग भी की है। सिंह ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वहां के सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा दिए गए आदेश की प्रति भी प्रार्थना पत्र के साथ लगाई है

Jyoti

Advertising