Mata Vaishno Devi: स्वतंत्रता समारोह से पहले वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sunday, Aug 14, 2022 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा : स्वतंत्रता समारोह से पहले शनिवार की संध्या पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटड़ा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं को यात्रा पर्ची प्राप्त करने के लिए घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ा। श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा यात्रा का आंकड़ा 44,000 के पार होने के बाद यात्रा पंजीकरण कक्ष को शाम 8 बजे बंद कर दिया गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्स एप करें

वहीं अनाऊंसमैंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को हिदायतें दी जा रही थीं कि वे रविवार सुबह 5 बजे यात्रा पंजीकरण खुलने के बाद यात्रा पर्ची लेकर ही अपनी यात्रा शुरू करें।  

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising