Mata Vaishno Devi: वैष्णो माता दरबार के पुजारियों को मिले न्याय

Wednesday, Jul 27, 2022 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में आज वैष्णो देवी के परंपरागत पुजारी परिवार बारीदार का मुद्दा उठाते हुए कहा बारीदार कई वर्षों से मां वैष्णो देवी का पूजन और मंदिर का रखरखाव कर रहे थे। 


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नए बोर्ड के 1986 में गठन के बाद इनसे सभी अधिकार ले लिए गए और रातोंरात पुलिस बल के दम पर इन्हें माता के दरबार से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब माता के दरबार में जाने का रास्ता नहीं था बीहड़ जंगल में खतरनाक जानवरों के कारण श्रद्धालु अकेले नहीं जा सकते थे तब यह वही बारीदार लोगों के साथ जाकर उनको दर्शन करवाते थे। उन्होंने कहा कि नए बोर्ड के गठन के बाद बारीदार कम्युनिटी में शामिल मनोत्रा, दरोरा, खस, सनमोत्रा के 12000 से ज्यादा परिवारों के 45 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन अंधकार में आ गया है। 

संजय सिंह ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिए आग्रह में कहा कि नए बोर्ड में न बारीदारी के प्रतिनिधि को स्थान दिया गया और न ही स्थानीय लोगों को रोजगार। बारीदारों को अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए 34 साल बीत गए।

 

Niyati Bhandari

Advertising