मां वैष्णो देवी के दर्शन कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी; महिला की मौत, 22 घायल

Monday, May 22, 2023 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): मां वैष्णो देवी के दर्शन कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की बस रविवार को मूरी क्षेत्र में चालक द्वारा नियंत्रण खोने के चलते पलट गई। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करते हुए 15 घायल श्रद्धालुओं को कटड़ा सी.एच.सी. चिकित्सा केंद्र जबकि अन्य 8 श्रद्धालुओं को साथ लगते डंसाल चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया। कटड़ा से प्राथमिक उपचार के बाद 5 श्रद्धालुओं को जम्मू मैडीकल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising