इन मंत्रों के जाप से मिल सकती है माता लक्ष्मी की कृपा

Friday, Jan 29, 2021 - 05:27 PM (IST)

आज के समय में देवी लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है, मगर बहुत से लोग हैं जिन्हें इनकी पूजा अर्चना नहीं करनी आती। हालांकि इंटरनेट के माध्यम से भी लोग हर तरह की धार्मिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मगर फिर भी ऐसे लोग भी हैं, जो इस तरह की जानकारी से वंचित ही रह जाते हैं। तो बता दें ऐसे में आप कुछ सरल उपायों से ही मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। 

दरअसल, आज हम आपको देवी लक्ष्मी के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से आपको मां लक्ष्मी से अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। बता दें धार्मिक शास्त्रों में धन की देवी लक्ष्मी यश की देवी भी कहा जाता है। कहा जाता है लक्ष्मी माता देवी दुर्गा की तीन शक्तियों में से एक हैं, जो कमल पर विराजमान रहती हैं। इनकी खुली हुई हथेलियां धन वर्षा का संकेत देती हैं।  जानते हैं माता लक्ष्मीं के मंत्र जिनके जाप से आप भी कर सकते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न..

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!

ओम लक्ष्मी नम:

लक्ष्मी नारायण नम:

धनाय नमो नम:

ॐ धनाय नम: (इन दोनों मंत्रो का जाप करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।)

Lata

Advertising