Masik Vinayak Chaturthi: गणेश जी के 7 चमत्कारिक धन मंत्र, देंगे बड़ा खजाना

Wednesday, Nov 18, 2020 - 05:55 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Masik Vinayak Chaturthi 2020: आज शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, इसे मासिक विनायक चतुर्थी कहा जाता है। ये दिन गणेश जी को बहुत प्रिय है। सोने पर सुहागे का काम कर रहा है, प्रथम पूज्य का दिन बुधवार। शास्त्रों के अनुसार इस रोज़ श्री गणेश की पूजा करने से वो शीध्र प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी विध्न-बाधाएं दूर कर देते हैं।
 
2020 Vinayaka Chaturthi puja muhurat- पूजा का शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी का आरंभ 1:17 ए.एम से हो जाएगा, 11:16 पी.एम पर समाप्त होगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त 11:02 ए.एम से लेकर 1:10 पीएम तक रहेगा।
 
Vinayaka Chaturthi puja vidhi- पूजा विधि
दोपहर के समय मध्याह्न काल के दौरान गणेश जी की पूजा करें। उन्हें दूर्वा का मुकुट पहनाएं। मोदक का भोग लगाएं। पूजा के बाद श्री गणेश की आरती करें।
 
Powerful Ganesh Mantra-  इन मंत्रों के जाप से करें विनायक को प्रसन्न

सनातन धर्म में भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा करते वक्त कई ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप कर सफल हुआ जा सकता है।

गणेश जी के 7 चमत्कारिक धन मंत्र

श्रीपतये नम:
रत्नसिंहासनाय नम:
मणिकुंडलमंडिताय नम:
महालक्ष्मी प्रियतमाय नम:
सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नम:
लक्षाधीश प्रियाय नम:
कोटिधीश्वराय नम:
 
लम्बी आयु के लिए
नारद उवाच प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्रं विनायकम्।
भक्तावांस स्मरेन्नित्यं आयु:कामार्थ सिद्धये।।
संतान और मोक्ष के साथ विद्या चाहने वालों के लिए
विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्-मोक्षार्थी
लभते गतिम्।।

धन धान्य के लिए
प्रथमं वक्रतुण्डं च एकदन्तं द्वितीयकम।
तृतीयं कृष्णपिंगाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम।
लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च।
सप्तमं विघ्नराजं च धूम्रवर्णं तथाष्टकम्।।
 
 
 

Niyati Bhandari

Advertising