मासिक शिवरात्रि : राशि अनुसार करें शिव मंत्रों का जाप

Wednesday, Apr 03, 2019 - 04:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 3 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि इस भोलेनाथ की पूजा की जाती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार चैत्र मासिक शिवरात्रि का सबसे अधिक महत्व होता है। कहते है इस दिन जातक की हर अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, अगर वो भगवान शंकर की सच्ची श्रद्धा से पूजा करे। तो अगर आप भी उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं ताकि आपकी हर तरह की मनोकामना पूरी हो जाए जैसे पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, शादी, स्वास्थ्य, धन, मकान, वाहन संबंधी इच्छाएं तो आप हमारे द्वारा बताए जाने वाले उपाय जरूर अपनाएं। जिसमें बताया गया है कि किस राशि के जातक को कौन से मंत्र का जाप करते हुए शिव जा का अभिषेक किया जाए।

तो आइए जानतें इस मासिक शिवरात्रि पर आपको कैसे भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए-
मेष-
इस राशि के जातक शिवलिंग पर जल में दूध तुलसी पत्ते मिलाकर अभिषेक करें और निम्न मंत्र का जाप ज़रूर करें।
मंत्र-
ॐ गंगाधराये नमः

वृष- जल में मीठी मौसमी का रस मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके अलावा इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र-
ॐ सोमनाथाय  नमः

मिथुन- मिथुन राशि वाले जल में गन्ने या आम का रस मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र-
ॐ नागेश्वराय  नमः

कर्क- जल में दूध, गुड़ मिलाकर इससे शिव जी का अभिषेक करें और बाद में नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
मंत्र-
ॐ रामेश्वराय  नमः


सिंह- जल में आम का रस मिलाकर, विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर मंत्र जप करें।
मंत्र-
ॐ नन्देश्वराये  नमः

कन्या- कन्या राशि वाले जल में दूध, तुलसी पत्ते व बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
मंत्र-
ॐ ओंकाराये नमः

तुला- इस राशि के जातक दूध,शहद और धतूरा मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हुए निम्न मंत्र का उच्चारण करें।
मंत्र-
ॐ हर हर महादेवाय नमः

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले शिवलिंग पर जल में दूध और गुड़ मिलाकर उससे अभिषेक करें।
मंत्र-
ॐ नमो भगवते रुद्राय

धनु- शिवलिंग पर जल में दूध और अनार का रस मिलाकर अभिषेक करें। बाद में शिव जी की प्रतिमा के सामने बैठकर मंत्र जाप करें।
मंत्र-
ॐ पार्वतीपतिये नमः

मकर- मकर राशि वाले मासिक शिवरात्रि के दिन जल में दूध गुड़ और काले तिल   मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र-
ॐ ओंकाराये नमः

कुंभ- इस राशि के लोग जल में शुद्ध घी और शक्कर मिलाकर अभिषेक करें।
मंत्र-
ॐ नमः शिवाय   

मीन- मीन राशि वालों के लिए केले का रस और बेलपत्र मिलाए जल से अभिषेक करना बहुत लाभदायक माना जा रहा है।
मंत्र-
ॐ  कैलाशपतिये  नमः
एक सफल नेता में होने चाहिए ये गुण (VIDEO)

Jyoti

Advertising