Masik Shivratri 2024: आज इस तरह करें महादेव की पूजा, वैवाहिक जीवन पर नहीं आएगी कोई आंच

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 10:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri 2024: पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और आज 4 जुलाई को ये व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन विधि-विधान के साथ भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन की गई पूजा-अर्चना आपके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने का काम करती है। इसके अलावा जो कुंवारी कन्या मनचाहा पर पाना चाहती है, उसे आज के दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आज के लिए कुछ विशेष उपाय:

आज का राशिफल 4 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Shri Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में बढ़ाया सुरक्षा का स्तर 

लव राशिफल 4 जुलाई - दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए

Masik Shivratri: आज है आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tarot Card Rashifal (4th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का पंचांग- 4 जुलाई, 2024

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Masik Shivratri 2024: आज इस तरह करें महादेव की पूजा, वैवाहिक जीवन पर नहीं आएगी कोई आंच

अमरनाथ यात्रा : छठे जत्थे में 5725 यात्री 238 वाहनों में रवाना

Offer this thing to Lord Shiva भगवान शिव को लगाएं इस चीज का भोग 
आज के दिन यदि आप देवों के देव महादेव को खीर और मालपुए का भोग लगाते हैं तो जीवन की समस्याएं खत्म होने में बिलकुल भी देर नहीं लगती है। 
यदि पार्टनर के साथ बात-बात पर लड़ाई होती रहती है तो आज के दिन गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण अवश्य करना चाहिए। जीवन की खटास को दूर करने के लिए ये उपाय सबसे मददगार है। 

PunjabKesari Masik Shivratri

Place this picture in this direction इस दिशा में लगाएं ये तस्वीर 
प्रेम संबंधों में मिठास को बरकरार रखने के लिए विशेष तौर पर आज के दिन भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की सफेद संगमरमर से बनी प्रतिमा घर के पूर्व डिश की तरफ स्थापित करें। ऐसा करने से कोई भी बुरी शक्ति आपका बाल भी बांका नहीं कर सकती है। स्थापित करने के बाद व्यक्ति को जय शिव जय शिव मैया पार्वती का जाप अवश्य करना चाहिए। 

PunjabKesari Masik Shivratri

Offer water to Shivling शिवलिंग पर चढ़ाएं जल
घर-परिवार में खुशियों को बरकरार रखने के लिए भगवान शिव की पूजा करना बताया गया है। जो व्यक्ति रोज जल नहीं चढ़ा पाता है, उसे आज के दिन शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से पार्टनर और आपका प्रेम हमेशा बरकरार रहता है। 

शिव स्तुति मंत्र का करें जाप: ये मंत्र आपके जीवन में मानसिक शांति और संतोष को बढ़ाता है। कम से कम 21 या 31 बार इसका जाप करें -

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

PunjabKesari Masik Shivratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News