Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Sunday, Dec 10, 2023 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है। इस दिन विशेष तौर पर भोले बाबा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। यह शिवरात्रि प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। पुराणों में इस दिन पूजा का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रख कर महादेव की पूजा करने से जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बता दें कि जल्द ही 2023 खत्म होने वाला है और इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन सोमवार होने की वजह से इस दिन में और ज्यादा चार चांद लग गए हैं। इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर भोलेबाबा की विशेष कृपा बरसेगी।

Aries मेष राशि
भगवान शिव की कृपा से मेष राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस दिन खास तौर पर भोले बाबा की कृपा प्राप्त होगी। इन लोगों के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। आने वाला जीवन भी खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थी उसमें भी निजात देखने को मिलेगा।

Scorpio वृश्चिक राशि
मासिक शिवरात्रि पर भोलेबाबा अपनी विशेष कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरसाएंगे। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन शिव जी कृपा से सारे काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के जातक हर काम को हंस कर पूरा कर देते हैं। इन राशि के लोगों को महादेव बहुत पसंद करते हैं।

Capricorn मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। शनि देव शिव जी के भक्त हैं। इस दौरान भगवान शंकर मकर राशि के जातकों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देंगे। अगर ये सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करेंगे तो हर मुश्किल को हंस कर पार कर लेंगे। मकर राशि के जातकों को ज्यादा से ज्यादा भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिव जी के आशीर्वाद से आपको जीवन में कभी भी निराशा का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।

 Aquarius कुंभ राशि
कुम्भ राशि के जातकों को भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। यूं मान लें मासिक शिवरात्रि पर कुम्भ राशि के जातकों की लॉटरी लग सकती है। आने वाला समय कुम्भ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आएगी। शिव जी कृपा से बड़े कार्यों को बिना किसी परेशानी से पूरा कर लेंगे।

Prachi Sharma

Advertising