Masik Shivratri: आज है साल की पहली मासिक शिवरात्रि, Good luck के लिए शुभ मुहूर्त में करें ये काम

Friday, Jan 20, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri 2023 : हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव साकार स्वरूप में आए थे और शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। इसी वजह से आज के दिन को बहुत ही खास माना जाता है। भोलेनाथ के इस प्रिय दिन में विधि-विधान से मां पार्वती और महादेव की पूजा कर ली जाए तो स्त्रियों को अखंड सौभाग्य, कन्याओं को मनचाहा वर और धन-समृद्धि का वरदान सहज ही प्राप्त हो जाता है। आइए जानते हैं शिवरात्रि का मुहूर्त और कुछ खास उपाय।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Masik Shivratri Muhurat मासिक शिवरात्रि मुहूर्त: वैसे तो भगवान की पूजा करने के लिए हर समय शुभ होता है लेकिन अगर शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए तो पूजा-पाठ का दोगुना फल मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को सुबह 09:59 बजे से शुरु हो जाएगी और 21 जनवरी को सुबह 06:17 बजे इसकी समाप्ति होगी। मासिक शिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त रात 12:05 बजे से लेकर देर रात 12:59 बजे तक है।

Do this work for good luck on monthly Shivratri मासिक शिवरात्रि पर गुड लक के लिए करें ये काम: देवों के देव महादेव को खुश करना बहुत ही आसान है। सच्चे मन से किए गए छोटे-छोटे उपायों से वो खुश हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं की भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहे तो साल की पहली मासिक शिवरात्रि पर इन आसान से उपायों को जरूर करना चाहिए।



Suhag ki lambi umar ke liye सुहाग की लंबी उम्र के लिए: अखंड सौभाग्य का वर पाने के लिए विशेष तौर पर माता पार्वती की पूजा की जाती है। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आज के दिन माता को सुहाग का सामान अर्पित करें। गौरा माता और शिव शंभू की तस्वीर पर लाल रंग के कलावे को 7 बार लपेटें। ऐसा करने से मां जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं।

To get rid of financial crisis आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए: आर्थिक तंगी से मुक्त होने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 चावल के दाने भोलेनाथ को चढ़ाएं। ध्यान रहें, कोई भी चावल खंडित नहीं होना चाहिए।

Grah kalesh se mukti pane ke liye ग्रह-क्लेश से मुक्ति पाने के लिए: अगर घर में सुख-शांति लाना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान शिव के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और 11 बार इस मंत्र का जाप करें:

Shiv mantra: ऊं ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट् स्वाहा



To get quick progress in the field कार्यक्षेत्र में जल्द तरक्की पाने के लिए: अगर बहुत जल्द कार्य में प्रगति पाना चाहते हैं तो घर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से उनकी पूजा करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो प्रतिदिन मंदिर जाकर शिवलिंग की सेवा करनी चाहिए।

Niyati Bhandari

Advertising