Masik Shivratri: आज बन रहे शुभ योग में करें अपने दिल की सभी मुरादें पूरी

Monday, Aug 17, 2020 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Shivratri: आज 17 अगस्त, सोमवार के दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ये दोनों दिन भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। इस शुभ योग में अपने दिल की सभी मुरादें पूरी करने के लिए भोले बाबा को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित करके पूजा-अर्चना और शिव मंत्रों का जाप करें। लाइफ में चल रही सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। मान्यता है की मासिक शिवरात्रि का व्रत करने वाला व्यक्ति, लाइफ में कभी भी असफलता का मुंह नहीं देखता।          

                                                                                            राशिनुसार करें ये उपाय-

मेष- धन-लाभ के लिए भगवान शिव को मिश्री का भोग लगा कर शं शंकराय नम: मन्त्र का जाप करें।

वृष- परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल में दूध मिलाकर चढ़ाएं और मन्त्र का जाप करें।

मिथुन- अध्ययन संबंधित किसी भी समस्या का हल चाहते हैं तो शिव चालीसा का पाठ करें और चंदन का टीका लगाएं।

कर्क- घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए शिवलिंग पर दही और शहद मिलाकर चढ़ाएं और इस मंत्र का जाप करें- आं शं शंकराय मम सकल जन्मान्तरार्जित पाप विध्वंसनाय 

सिंह- अपने दुश्मनों को मात देने के लिए शिवलिंग पर घी का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जाप करें- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ

कन्या-  अपने क्रोध को कंट्रोल करने के लिए शिव मंदिर में पंचामृत चढ़ाएं।

तुला- धन और वैभव में वृद्ध करना चाहते हैं तो शिवलिंग को गंगा जल से स्नान करवाकर इस मंत्र का जाप करें- नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै न काराय नम:शिवाय 

वृश्चिक- सक्सेस पाने के लिए भगवान शिव को पंचामृत से स्नान करवाकर सफेद फूल चढ़ाएं।  

धनु- परेशानी दूर करने के लिए शिव मंदिर में चावल का दान करें और इस मंत्र का जाप करें- यक्षस्वरुपाय जटाधराय पिनाक हस्ताय सनातनाय दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै य कराय नम: शिवाय 

मकर- बच्चों से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए शिवलिंग पर नारियल चढ़ाएं।

कुंभ- अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर शहद और इत्र अर्पित कर इस मंत्र का जाप करें- श्री नीलकंण्ठाय वृष ध्वजाय तस्मैं शि काराय नम: शिवाय। 

मीन- अपनी इनकम बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करें- घगघगघग ज्वलल्लाट पट्ट पावके किशोर चन्द्र शेखरे रति: प्रतिक्षण मम


 

Niyati Bhandari

Advertising