Masik Rashifal June 2022- जानें, इस महीने कब क्या होने वाला है ?

Tuesday, May 31, 2022 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए जून महीना अति उत्तम साबित होगा। टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं कि जातकों को कुछ नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जो जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह माह अति उत्तम साबित होगा। 
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ रहेगा। 17 जून तक कुछ परेशानी हो सकती है परंतु उसके बाद आपके रास्ते खुलते हुए दिखाई देंगे। जो जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए माह शुभ साबित होगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। जमीन संबंधित कार्य सफल होंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ते हुए दिख रहा है। 
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं और अपने इष्ट देव की उपासना करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आने वाले माह में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि आपको कुछ शुभ अवसर अवश्य मिलेंगे परंतु जातक सही अवसर का लाभ उठाने से चूक सकते हैं। जो भी आप इस माह फैसला लें सोच-समझ कर लें। व्यापार व नौकरी औसत रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जो जातक फैशन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और कुत्तों को खाना दें।
 
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए जून महीना औसत रहेगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं जातक फिजूलखर्ची की परेशानियों में उलझे हुए रह सकते हैं। आप जितना कम अतीत में जिएंगे उतना आपके लिए बेहतर यह माह होगा। कारोबार और नौकरी में स्थिरता से आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं उनके लिए यह शुभ साबित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और राम नाम का जाप करें। 

सिंह राशि
जून महीना सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। टैरो कार्ड यह बता रहे हैं कि आने वाले महीने में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जो जातक रिसर्च संबंधित कार्य कर रहे हैं या विद्या ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए यह माह उत्तम साबित होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कुछ सफल यात्राएं भी दिख रही हैं।
उपाय- भगवान गणपति जी की उपासना करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए जून महीना अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जो जातक आध्यात्मिकता में आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा ‌। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपके कुछ रुके हुए काम भी इस महीने में पूरे होने की संभावना बन रही है‌। सकारात्मक सोच से जो भी कार्य करेंगे वह सफल रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा । मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है। 
उपाय- मां लक्ष्मी की उपासना करें और गाय सेवा करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि आपके रुके हुए काम बनेंगे। पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। परिवार में कुछ अनबन होने की संभावना है, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। दोस्तों से लाभ मिलेगा। कारोबार जून महीने में ठीक-ठाक रहेगा। 
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जून माह शुभ साबित होगा। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए माह शुभ साबित होगा। फिजूल खर्च से बचें। वृश्चिक राशि वाले जातकों के पास कुछ नए अवसर आएंगे, सोच-समझ कर फैसला करें। बड़ा निवेश करने से पहले भी सोच विचार करिएगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और गाय को हरा चारा दें। 

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए माह उत्तम रहेगा। जो जातक नौकरी परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह माह खुशनुमा रहेगा। जमीन व मकान संबंधित कार्य पूरे होंगे।  विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना है इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड यह बता रहे हैं कि माह औसतन साबित होगा। आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। कुछ छोटी-मोटी यात्राएं दिख रही हैं। माह के अंत में कुछ शुभ समाचार आपको मिल सकते है‌। दोस्तों व भाई बहनों से लाभ मिलेगा। जो जातक वाहन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- गणपति जी की उपासना करें और चिड़ियों को दाना दें।

कुंभ राशि
टैरो कार्ड भी बता रहे हैं कि कुंभ राशि वाले जातकों के लिए जून माह उतार-चढ़ाव से बना रहेगा। टैरो कार्ड साथ में यह भी गाइड कर रहे हैं कि आप मानसिक तनाव से बचें,अतीत की न सोचें। आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ साबित होगा। कुछ सफल यात्राएं भी दिख रही हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 
उपाय- भगवान शनिदेव की उपासना करें। 

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए माह शुभ साबित होगा। जो जातक कुछ नया कार्य करना चाहते हैं उनके लिए यह माह उत्तम 
साबित होगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। जो जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। इस माह में परिश्रम का फल अवश्य मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising