Masik Karthigai ke upay: धन हानि से बचने के लिए तिजोरी में रखें ये वस्तु

Wednesday, Nov 09, 2022 - 07:57 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Karthigai today: दक्षिण भारत में मासिक कार्तिगाई को दिवाली की तरह मनाया जाता है। लोग अपने घरों में सुबह के समय रंगोली बनाते हैं और शाम को घी के दीपक जला कर इस उत्सव का आनंद लेते हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सब कष्ट दूर हो जाते हैं। मासिक कार्तिगाई के दिन इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर में खुशियों का वास होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिन्हें आज के दिन कर, अपने जीवन से रुठी आशाओं को फिर से रोशन कर सकते हैं :

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Masik Karthigai ke upay मासिक कार्तिगाई के उपाय 

 Kartikeya Ke Mantra: भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा करें, उन्हें प्रसन्न करने के लिए ॐ श्री स्कन्दाय नमः, ॐ शरवण भवाय नमः मंत्रों का कम से कम 1 माला जाप करना चाहिए। 

Lord Kartikeya Mantra: जीवन में चल रहे घोर से घोर कष्टों का नाश करने के लिए इस मंत्र का जाप अवश्य करें-
मंत्र: ओम तत्पुरुषाय विधमहे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कन्दा प्रचोद्यात

Vastu Tips For Mor Pankh: स्वामी कार्तिकेय की पूजा के बाद सरसों के तेल का दीप जलाकर उन्हें मोर पंख भेंट करें। ऐसा करने से जीवन से बुरी शक्तियों का नाश होता है। किसी भी तरह की धन हानि से बचने के लिए कार्तिकेय जी को अर्पित किए गए मोर पंख को दक्षिण दिशा में तिजोरी के अंदर खड़ा कर चिपका दें या किसी चीज से सहारा देकर उसे सीधा ही रखें।

भगवान शिव से मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु शिव मंदिर में शाम के समय 4 मुखी दीपक जलाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में दीपक जलाना उत्तम रहता है। ऐसा करने से अमंगल का नाश होता है।

Mor Pankh Astrology: यदि आपकी कुंडली से राहु का बुरा प्रभाव चल रहा है तो मोरपंख को घर की पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं।

Niyati Bhandari

Advertising