Masik Karthigai: घर की इस दिशा में जलाएं दीपक, नहीं होगी पैसों की तंगी

Monday, Jul 05, 2021 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Karthigai today: मासिक कार्तिगाई का पर्व हर माह कृतिका नक्षत्र वाले दिन मनाया जाता है। जिससे मासिक कार्तिगाई दीपम भी कहा जाता है। भगवान कार्तिकेय की पूजा आराधना इस दिन मुख्य रूप से की जाती है। दीपमाला करना अथवा दीपदान करना इस दिन अति शुभ फल देते हैं। जो लोग भी आज के दिन अपने घर के अलग-अलग कोनों में दीपों की दीपमाला करते हैं, वे स्वस्थ और सकारात्मकता से भरपूर जीवन व्यतित करते हैं। दक्षिण भारत में तो मासिक कार्तिगाई दीपम का बहुत महत्व है और इससे वे लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। आइए जानते हैं कि घर के किन-किन स्थानों में आज के दिन दीपक जलाना अत्यंत शुभ फल देता है-

दिन की शुरुआत प्रथम पूज्य श्री गणेश की पूजा करने के बाद शिव परिवार और कार्तिकेय की पूजा से करें। इसके पश्चात संध्या के समय पहला दीपक अपने घर के पूर्व की दिशा की ओर जलाएं। इस दीपक को लाल रंग के दीए में जलाएं और शुद्ध देसी घी का यह दीपक घर के पूर्व अथवा रसोई के स्थान पर रखने से धन और धान्य की वृद्धि होती है।

इसके पश्चात घर में दूसरा दीपक घर के मुख्य द्वार यानी कि प्रवेश द्वार पर जलाएं। जिससे कि घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहे। ये दीपक सरसों अथवा तिल के तेल का लगाने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि दीपक आटे का बना हो तो अति उतम रहेगा। 

घर का तीसरा मुख्य स्थान ब्रह्मस्थान यानी घर का सेंटर। यहां पर किसी धातु से बने दीपक में अखंड दीपक की रोशनी करने से घर में मौजूद हर प्रकार की बुरी शक्तियां दूर भागती हैं, धन का वैभव बढ़ता है व कारोबार में वृद्धि होती है। 

घर में अगर छोटे बच्चों का कमरा है या फिर जहां बैठकर वह पढ़ाई करते हैं तो उस जगह पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। पढ़ाई करने का स्थान ज्ञान को बढ़ाने का स्थान होता है। ज्ञान का प्रकाश आपके बच्चों के जीवन में बना रहे तो इसके लिए इस स्थान को प्रकाशित करना अति शुभ रहेगा।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising