Masik Durgashtami: आज करें इन मंत्रों का जाप, मां जगजननी की कृपा से दूर होंगे सब दुःख-दर्द

Sunday, Mar 17, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durgashtami: हर माह में एक दिन दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे मासिक दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां अम्बा के भक्त उन्हें खुश करने के लिए बहुत से उपाय व यत्न करते हैं। मां जगजननी की पूजा अत्यंत कल्याणकारी होती है। मां को ममता की मूरत की कहा जाता है। जो व्यक्ति इनकी पूजा करता है उसे जीवन में कभी भी अन्न-धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उन मंत्रों के बारे में जिनका जाप करने से आपका जीवन पहले से ज्यादा खुशनुमा बन जाता है।

Chant these mantras of Goddess Durga दुर्गा मां के इन मंत्रों का करें जाप:                                                                                                                            

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

इन मंत्रों का जाप करने से आपका जीवन काफी खुशहाल बन जाता है। इसके अलावा अगर धन या फिर कोई और समस्या आपको परेशान कर रही है तो इन मंत्रों का जाप करने से सारी परेशानी खत्म हो जाती हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि जो व्यक्ति आज के दिन इन मंत्रों का जाप करता है, उन लोगों को शारीरिक लाभ मिलता है और हर तरह की बीमारियां भी दूर होती हैं।

इन मंत्रों का जाप करने से आपकी भक्ति में भी बढ़ोतरी होती है और मां दुर्गा उनकी रक्षा स्वयं करती हैं। 

Prachi Sharma

Advertising