Masik Durgashtami: सावन माह की दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, जगत जननी भरेंगी आपके भंडार

Wednesday, Jul 26, 2023 - 11:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durgashtami: हिंदू पंचांग के अनुसार आज  26 जुलाई को अधिक मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। मां दुर्गा के उपासक इस दिन विधि-विधान के साथ जगत जननी की पूजा करते हैं। मां की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों की हर मुराद को पूरा करती हैं। पूजा-पाठ के अलावा देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से मां दुर्गा अपने भक्तों के भंडार खुशियों से भर देती हैं। मां को ममता की मूरत कहा जाता है इसलिए वे अपने उपासकों को कभी भी खाली हाथ नहीं भेजती।



Masik Durgashtami mantra मासिक दुर्गाष्टमी मंत्र:
To get the desired life partner मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए: अपना मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें-

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

To be virtuous गुणवान बनने के लिए: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति बहुत गुणवान बन जाता है-

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

To bring happiness in life जीवन में खुशियों के आगमन के लिए: घर-परिवार में खुशियों का वास चाहते हैं तो आज इस मंत्र का जाप करें-

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।



To improve the economic condition आर्थिक दशा सुधारने के लिए: घर में अगर बुरे समय का सामना करना पड़ रहा है तो इस मंत्र का जाप करें-

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

To gain wealth धन-वैभव की प्राप्ति के लिए: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन-वैभव की प्राप्ति होती है-

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

To avoid trouble संकट से बचने के लिए: अगर किसी संकट का सामना करना पड़ रहा है तो इस मंत्र का जाप करना न भूलें।

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

Niyati Bhandari

Advertising