Masik Durgashtami: आज के दिन करें ये खास उपाय, चुटकियों में मिलेगा मुश्किलों का हल

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durgashtami 2022 December: हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व आता है। इस दिन मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनकी विशेष पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा को सबसे ऊपर माना जाता है। कोई भी पूजा-अर्चना इनके बिना पूरी नहीं मानी जाती। ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सभी देव गण मां की कृपा के बिना अधूरे हैं इसलिए इन्हें आदिशक्ति कहते हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से संसार की रचना हुई है। मान्यता है की अगर कोई व्यक्ति मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा कर लेता है तो उसे किसी ओर देवी-देवता को प्रसन्न करने की जरूरत नहीं पड़ती। आदिशक्ति की पूजा करना सबसे उत्तम माना गया है। तो आइए हम आपको बताते हैं की मां दुर्गा को खुश करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Ways to please Maa Durga मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय: वैसे तो मां को खुश करने के लिए कोई एक दिन सीमित नहीं है। किसी भी दिन उनकी पूजा करके मां को प्रसन्न किया जा सकता है। अगर फिर भी माता को जल्द से जल्द खुश करना चाहते हैं तो इन कुछ खास उपायों को आज के दिन जरूर करना चाहिए :

Durga Mantra दुर्गा मंत्र: मां को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है दुर्गा मंत्र का जाप। आदिशक्ति के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। अगर कोई अपने दुश्मनों से बहुत परेशान है तो इस मंत्र का जाप करे :

ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

Masik Durga Ashtami Upay: अगर आप बिजनेस में बढ़ोतरी लाना चाहते हैं या किसी नए काम को अंजाम देना चाहते हैं तो आज के दिन आटे का हलवा बना कर मां को भोग लगाएं और कपूर से मां दुर्गा की आरती करें।

Ghee ka deepak घी का दीपक: अगर करियर में उन्नति पाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह-शाम मां के मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

Kanya Poojan कन्या पूजन: रोग या कर्ज से परेशान हैं तो हर मासिक दुर्गाष्टमी पर छोटी कन्याओं का पूजन करें।

How to please Goddess Durga ध्यान रखें- मां दुर्गा को कभी भी तुलसी दल और दूर्वा अर्पित न करें। ऐसा करने से सारा पूजा-पाठ विफल चला जाता है।  

महिलाओं का सम्मान: अगर आप औरतों का सम्मान नहीं करते तो कोई भी उपाय करने का कोई फायदा नहीं। मां दुर्गा उन लोगों से हमेशा रुष्ट रहती हैं, जो स्त्रियों का सम्मान नहीं करते। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News