Masik Durga Ashtami 2023: आज पूजा के बाद करें ये काम, जमकर मिलेगा लाभ

Thursday, Aug 24, 2023 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durga Ashtami 2023: हर माह मां दुर्गा की पूजा करने का खास दिन मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मां जगदंबा के उपासक विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं। आज 24 को अगस्त को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। अष्टमी तिथि 24 अगस्त 2023 को सुबह 3:31 बजे शुरू होगी और 25 अगस्त 2023 को सुबह 3:11 बजे इसका समापन हो जाएगा। मां का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं लेकिन शायद ही कुछ लोगों को पता है कि आरती के बिना कभी भी पूजा-अर्चना पूर्ण नहीं मानी जाती। अगर मां की कृपा पाना चाहते हैं तो ये आरती पढ़ना बिल्कुल न भूलें।

Maa Durga Aarti मां दुर्गा की आरती
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।
जय अम्बे गौरी,…।
मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को। उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।।
जय अम्बे गौरी,…।
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै। रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै।।
जय अम्बे गौरी,…।
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी। सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी।।
जय अम्बे गौरी,…।
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती। कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।।
जय अम्बे गौरी,…।
शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।।
जय अम्बे गौरी,…।
चण्ड-मुण्ड संहारे, शौणित बीज हरे। मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
जय अम्बे गौरी,…।
ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी। आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।।
जय अम्बे गौरी,…।
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू। बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।।
जय अम्बे गौरी,…।
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता। भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता।।
जय अम्बे गौरी,…।
भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी। मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।।
जय अम्बे गौरी,…।
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।।
जय अम्बे गौरी,…।
अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै। कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।



Do not do this work on the day of monthly Durga Ashtami मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन न करें ये काम-
आज के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें।
किसी से भी अपमानजनक शब्द न बोलें।
दुर्गा अष्टमी के दिन किसी से झूठ न बोलें।

Do this work on the day of monthly Durga Ashtami मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये काम-
छोटी कन्याओं को उपहार दें।
आज के दिन नाखून काटने से परहेज करें।
ज्यादा से ज्यादा मां जगदंबा की आराधना करें।
आज के दिन सात्विक भोजन करें।

Niyati Bhandari

Advertising