Masik Durga Ashtami: आज करें ये दान, माता रानी बनाएगी हर बिगड़ा काम

Saturday, Jul 17, 2021 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik Durga Ashtami july 2021: प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित होती है। इसे मासिक दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का अष्टमी तिथि पर पूजन करना हर प्रकार के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करता है। अष्टभुजी मां भगवती का जिस घर में अष्टमी तिथि के दिन पूजन किया जाता है, उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। ज्योतिष मत अनुसार ग्रहों के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह यानी कि बुद्ध ग्रह को शांत करने के लिए मां दुर्गा के रूप का पूजन अलग-अलग विधियों से किया जाता है। बुध ग्रह जो कि आपकी वाणी, बुद्धि, व्यापार ,फाइनेंस, शेयर मार्केट, सट्टा बाजार, बहन, बेटी, बुआ, मौसी, साली इन सब का कारक होता है। ऐसी स्थिति में जिन व्यक्तियों का बुध शुभ स्थिति में न हो उन्हें इन सब कारक चीजों में समस्या रहती है। संसार में कोई भी प्राणी ग्रहों की चाल से बच नहीं सकता। इनकी शुभ-अशुभ स्थिति हम सब को प्रभावित करती है। जो लोग देवी के भक्त होते हैं, उन पर बुध ग्रह की कृपा भी बनी रहती है। यूं भी कहा जा सकता है कि मां भगवती के पूजन से बुध ग्रह के शुभ फल मिलते हैं। 

Maa durga upay, remedies, daan and totke: प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि पर इन खास तरीकों से पूजन करके सफलता के रास्ते खुल जाते हैं। आज करें कुछ खास वस्तुओं का दान, माता रानी बनाएगी हर बिगड़ा काम-

दुर्गा अष्टमी को छोटी कन्याओं का पूजन करना अति लाभकारी होता है। कन्या पूजन करते समय कन्याओं को हरे रंग के वस्त्र अवश्य देने चाहिए। ऐसा करने से ग्रहों के शुभ परिणाम मिलने आरंभ हो जाते हैं। धन के साधन बनने लगते हैं।

दुर्गा पूजन करते समय माता को हरी चुनरी, हरी चूड़ियां और श्रृंगार का हर सामान अर्पित करें। व्यापार में वृद्धि होगी और जल्द ही किस्मत साथ देने लगेगी। 

दुर्गा अष्टमी के दिन घर की बेटियों को दान अवश्य दें। साथ में उन्हें पेठा देकर विदा करें। ऐसा करना सुखी जीवन पाने में सहायक होगा। 

अष्टमी तिथि पर 8 हरे रंग के रुमाल छोटी कन्याओं को दें। जिस व्यक्ति का कारोबार रुक चुका है, ऐसा करने पर उसे अवश्य लाभ मिलेगा ।

अष्टमी तिथि पर नवदुर्गा के मंत्रों का जाप करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising